भारत के टॉप 10 क्रिकेट स्टेडियम:
1.नरेंद्र मोदी स्टेडियम – अहमदाबाद
यह स्टेडियम 2021 में पूरी तरह से नए रूप में बनाया गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यह पूरे 360° LED लाइटिंग वाला भारत का पहला स्टेडियम है। मैदान की ड्रेनेज सिस्टम बेहद तेज है इसमें बारिश में भी जल्दी मैच शुरू हो सकता है। यह स्टेडियम IPL फाइनल और अहम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की पहली पसंद है।

2. ईडन गार्डन्स – कोलकाता
इस स्टेडियम को “क्रिकेट का मक्का” कहा जाता है। 1864 में बना – भारत का सबसे पुराना प्रमुख स्टेडियम है। 1996 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का ऐतिहासिक मैच बंगाल क्रिकेट का मुख्य गढ़ है। खिलाड़ी कहते हैं कि यहाँ की भीड़ का शोर मैच का माहौल बदल देता है।

3. वानखेड़े स्टेडियम – मुंबई
2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने यहीं चैम्पियन बना था। समुद्र के पास होने के कारण यहाँ तेज हवा स्विंग में मदद करती है। यह मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड है। भारत की क्रिकेट इतिहास की कई यादगार पारियाँ यहीं बनीं। यह छोटा ग्राउंड है इसलिए हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं।

4. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम – बेंगलुरु
“बल्लेबाजों का स्वर्ग” – छोटे बाउंड्री, ऊँचाई समुद्र तल से ज्यादा है। IPL में सबसे ज़्यादा छक्के इसी ग्राउंड पर लगते हैं। भारत का सबसे एक्टिव फैन बेस यहाँ मिलता है। यह RCB का होम ग्राउंड है। यहां रात में ओस की भूमिका बहुत अहम होती है।

5. अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला) – दिल्ली
भारत के क्रिकेट इतिहास के कई मील के पत्थर यहीं बने है।अनिल कुंबले की 10 विकेट वाली पारी (1999) । यह स्टेडियम पिच स्पिनरों के लिए मददगार है। यह 1883 में बना—भारत के सबसे पुराने मैदानों में से एक है। यह स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड है।
6. एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम – चेन्नई (“चेपॉक”)
यह स्टेडियम भारत का सबसे जुनूनी क्रिकेट फैन बेस है। घूमती पिच और मैदान का धीमा स्वभाव। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का किला—यहाँ CSK को हराना मुश्किल है। टेस्ट क्रिकेट के लिए भारत की बेहतरीन पिचों में से एक है।
7. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम – मोहाली
यह स्टेडियम तेज गेंदबाजों के लिए भारत की सबसे अच्छी पिचों में से एक है। आउटफील्ड बहुत तेज है। 2011 वर्ल्ड कप का India vs Pakistan सेमीफाइनल यहीं हुआ था। यह स्टेडियम पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है।
8. सवाई मानसिंह स्टेडियम – जयपुर
यह स्टेडियम RR का होम ग्राउंड है। IPL में कई रेकॉर्ड बने—तेज़ रन रेट, बड़े लक्ष्य का पीछा। मैदान का माहौल शांत है लेकिन क्रिकेट-प्रेमी पिच बल्लेबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए संतुलित है।
9. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम – हैदराबाद
यह स्टेडियम SRH का होम ग्राउंड है। इसकी बहुत बड़ी क्षमता और शानदार सुविधाएँ है। यहाँ शाम के समय रोशनी में बैटिंग थोड़ी चुनौतीपूर्ण होती है। यह स्टेडियम IPL में कई बार फाइनल के लिए चयनित हुआ है।
10. HPCA स्टेडियम – धर्मशाला
यह दुनिया का सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम है। पीछे हिमालय की बर्फीली चोटियाँ दिखाई पड़ती है। यहाँ मौसम ठंडा रहने से गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। छोटी भीड़, लेकिन माहौल बेहद खास होता है। यह स्टेडियम तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच है।